{"_id":"5ad78dfe4f1c1b360b8b5407","slug":"171524076030-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़कर दो लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताले तोड़कर दो लाख के आभूषण चोरी
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। मंगलवार रात चोरों ने फल विक्रेता के मकान में घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर 50 हजार की नकदी सहित करीब दो लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित फल विक्रेता ने थाने पर तहरीर दी है।
मोहल्ला छत्ता निवासी फल विक्रेता अब्बास कुरैशी पुत्र यासीन कुरैशी के मकान में मंगलवार रात तीन चोर छत से आंगन के रास्ते घुस गए। इसके बाद चोरों ने उसके कमरे में रखी अलमारी से 50 हजार रुपये, एक सोने की अंगुठी, सोने की चेन, सोने की गले की माला, एक जोड़ी सोने के कुंडल, दो जोड़ी चांदी की पाजेब आदि चोरी कर लिए। चोरी गए सोने चांदी के आभूषणों की कीमत करीब दो लाख रुपये हैं। पीड़ित फल विक्रेता ने बताया कि आहट सुनकर जब उसकी आंख खुल गई तो उसने जीने के रास्ते भाग रहे एक चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो दूसरे चोरो ने उसे गोली मारने की धमकी दे दी। इस पर तीनों चोर फरार हो गए।