फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   असामाजिक तत्वों ने की बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

असामाजिक तत्वों ने की बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

Wed, 11 Apr 2018 12:23 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने की बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
सहारनपुर। माधव विहार स्थित परिगणित जातीय छात्रावास की भूमि पर लगी बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने मंगलवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराकर उस पर पेंट करा दिया।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली क्षेत्र के शेरोंवाला बाग माधव विहार स्थित परिगणित जातीय छात्रावास की भूमि पर लगी बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को मंगलवार को दोपहर में असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। छात्रावास के पदाधिकारियों को जैसे ही मामले की जानकारी हुई तो तुरंत मौके पर पहुंच गए और घटना पर रोष जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जैसे ही डा. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। उप जिलाधिकारी संगीता तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदू सिद्धार्थ मौके पर पहुंची। नगर कोतवाली प्रभारी राजेश शर्मा एवं मंडी कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। खुफिया विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने तुरंत ही क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराकर उस पर पेंट करा दिया। यही नहीं वहां एकत्रित हुए लोगों को भी छात्रावास की भूमि परिसर से बाहर कर दिया। एसडीएम संगीता एवं सीओ इंदु सिद्धार्थ ने घटना पर पहुंचने वाले लोगों से इस मामले में पूछताछ की। इस मामले में छात्रावास प्रबंधक राजबल सिंह की ओर से मंडी कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर छात्रावास कमेटी के अध्यक्ष चंद्र किरण, वार्डन अनुज भारतीय, अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन के प्रदेश सचिव उमेश गौतम, कांग्रेस के एससी, एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतपाल बर्मन मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना से अलर्ट जारी
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जैसे ही आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिलते ही जिले भर में अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस एवं पीएसी लगा दी गई। शहर में आने वाले लोगों की चेकिंग शुरू कर दी गई। मल्हीपुर की ओर से शहर में आने वाले लोगों को रोक दिया गया और पूछताछ के बाद ही जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रिकार्ड में नहीं है प्रतिमा
परिगणित जातीय छात्रावास के प्रबंधक राजबल सिंह का कहना है कि छात्रावास की भूमि पर बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा 1985 से स्थापित है, जबकि पुलिस को इस प्रतिमा की अब तक जानकारी ही नहीं थी। पुलिस और प्रशासन के रिकार्ड में भी यह प्रतिमा दर्ज नहीं थी। यहां तक कि चौकी धोबीघाट को भी प्रतिमा और क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना का पता नहीं चल सका।
घटना की जांच कराई जा रही है
असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-। इंदु सिद्धार्थ, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed