{"_id":"5aa2d41e4f1c1b9f758b4958","slug":"171520620574-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन से भरे चार वाहन सीज किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन से भरे चार वाहन सीज किए
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। हरिद्वार के बुग्गावाला थाना क्षेत्र से खनन भर कर आ रहे चार वाहनों को टीम ने पकड़ कर सीज कर दिया। इस कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
बिहारीगढ़ पुलिस के मुताबिक संभागीय परिवहन एवं वाणिज्य कर विभाग की संयुक्त टीम में शामिल पीटीओ राकेश मिश्रा और असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत कुमार ने बृहस्पतिवार रात बिहारीगढ पुलिस को साथ लेकर वाहनों की चेकिंग की। मध्य रात के बाद तीन डंपर और तिरपाल से ढके एक दस टायरा ट्रक को टीम ने रोककर जांच पड़ताल की तो गड़बड़ी पाई गई। इनमें खनन भरा हुआ था। इसके बाद चारो वाहनों को बिहारीगढ़ थाने लाकर सीज कर दिया। पकड़े गये चारों वाहनों को छुड़ाने के लिये दिन भर खनन कारोबारियों ने प्रयास किए, लेकिन वाहन नहीं छूट सके।