फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शामली से अपहृत युवक बदमाशों को चकमा देकर चंगुल से निकला

शामली से अपहृत युवक बदमाशों को चकमा देकर चंगुल से निकला

Sun, 28 Jan 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
शामली से अपहृत युवक बदमाशों को चकमा देकर चंगुल से निकला
नानौता (सहारनपुर)। दो दिन पूर्व शामली से अपहृत ठेकेदार बदमाशों को चकमा देकर उनके चंगुल से भाग निकला । अपहृत युवक को पुलिस ने सहारनपुर रोड स्थित एक गन्ने के खेत से सुरक्षित बरामद किया। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब 4 बजे थाना पुलिस को मोबाइल पर सूचना मिली की एक युवक बदमाशों के चंगुल से छूटकर गन्ने के खेत में छिपा हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने पुलिस बल के साथ अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद किया। अपहृत युवक विकास चौधरी पुत्र सतपाल सिंह निवासी थाना सदर पानीपत ने बताया कि वह शामली व हरियाणा क्षेत्र में फैक्ट्रियों में ठेकेदारी का काम करता है। 25 जनवरी को वह अपनी मौसी को करनाल से लेकर शामली पहुंचा जहां अपनी मौसी को छोड़ कर वह अपनी बहन के घर पहुंच गया। विकास चौधरी ने बताया कि शाम करीब 6 बजे वह पानीपत जाने के लिए शामली स्थित दिल्ली अड्डे की ओर जा रहा था। इसी बीच एक ग्रे रंग की स्विफ्ट डिजायर कार उसके पास आकर रुकी और पानीपत का रास्ता पूछने लगे। जैसे ही विकास कार सवार लोगों को पानीपत का रास्ता बताने लगा तो कार में सवार बदमाशों ने उसे जबरन कार में खींचकर डाल लिया। इसके बाद करीब आधे घंटे बाद बदमाशों ने विकास को सरियों से पिटाई करते हुए कार की डिग्गी में डाल दिया। विकास ने बताया कि बदमाशों द्वारा उसके साथ मारपीट के दौरान उसने अपना मोबाइल स्विच आफ कर दिया। विकास ने बताया कि अपहरण के बाद बदमाश दो दिन तक उसको कार की डिग्गी में ही डाले रखा। बदमाश कार तभी रोकते जब उन्हें खाना खाना होता या लघु शंका आदि जाना होता था। विकास ने बताया कि कार में कुल चार बदमाश थे जिनमें दो की उम्र करीब 18 से 20 तथा दो की उम्र करीब 23 से 38 वर्ष के बीच रही। विकास ने बताया कि शनिवार को बदमाश उसे लेकर जा रहे थे तो उसने बदमाशों से लघुशंका कराने को कहा। जिस पर बदमाशों ने उसे नानौता क्षेत्र के सहारनपुर रोड स्थित एक पुल के पास कार रोक कर दिया। इसी बीच बदमाश को धक्का देकर विकास पास की गन्ने के खेत के रास्ते फरार हो गया। विकास के फरार होते ही बदमाश भी भाग निकले। विकास ने अपने मोबाइल से शामली क्षेत्र के एक फैक्ट्री स्वामी को अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। जिसपर उक्त फैक्ट्री मालिक ने शामली पुलिस के माध्यम से नानौता पुलिस को विकास का नंबर देकर सूचना दी। जिस पर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सहारनपुर रोड स्थित गन्ने के खेत से अपहृत विकास को सकुशल बरामद कर। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि विकास के परिजनों को सूचना कर दी गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed