{"_id":"5a4a7cdd4f1c1b95188bd164","slug":"171514831069-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के निकट लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के निकट लाखों की चोरी
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने मोबाइल की दुकान और डेयरी खंगाली
सहारनपुर। महानगर में चोरों ने कोतवाली सदर बाजार के पास मोबाइल फोन शॉप को खंगाला तो कोतवाली मंडी क्षेत्र में डेयरी को निशाना बनाया। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुद्वारा रोड निवासी सहज सिंह की कोतवाली सदर बाजार के पास खालसा मोबाइल प्वाइंट नाम से दुकान है। सहज सिंह ने बताया कि रविवार की शाम वह दुकान बंद करके चले गए थे। सोमवार की सुबह दुकान का शटर उखड़ा पड़ा होने की जानकारी मिली। वह तुरंत दुकान पर पहुंचे। मौके पर दुकान का सभी सामान बिखरा पड़ा था। चोर दस हजार की नकदी, आठ महंगे स्मार्ट फोन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए मोबाइल फोन की कीमत लाखों में बताई गई है। व्यापारी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उधर, कोतवाली मंडी क्षेत्र की पीर वाली गली नंबर छह में मो. इलियास की डेयरी है। इलियास ने बताया कि रविवार की रात वह डेयरी बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब डेयरी पर आए तो शटर उखड़ा पड़ा मिला। चोर डेयरी में रखी 25 हजार की नगदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर घटना की जानकारी ली। कारोबारी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।