फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कुंडा कलां में पथराव-फायरिंग, तीन घायल

कुंडा कलां में पथराव-फायरिंग, तीन घायल

Tue, 19 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
कुंडा कलां में पथराव-फायरिंग, तीन घायल
लखनौती (सहारनपुर)। कुंडा कला में ग्राम प्रधान के विरुद्ध आरोपों की जांच करने गई टीम के सामने ही ग्राम प्रधान पक्ष और विपक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हुई। इससे गांव में भगदड़ मच गई। जांच टीम ने भी भाग कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्ष के लोगों को दौड़ा दिया। झगड़े में तीन लोग घायल हो गए है।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली के गांव कुंडा कला में गांव के ही लील्ला, अकबर, इकबाल आदि ने मुख्यमंत्री से शौचालयों के निर्माण सहित अन्य कई कार्यों में ग्राम प्रधान पर धांधली बरते जाने के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मामले की जांच के लिए सोमवार दोपहर बाद जांच टीम गांव पहुंची। वहां प्रधान के पति सहित दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए। शिकायत कर्ता जांच के समय अपने पक्ष के एक व्यक्ति को साथ रखने की मांग करने लगे जिस पर प्रधान पक्ष ने ऐतराज जताया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों में पहले हाथापाई और फिर पथराव शुरू हो गया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। इससे गांव में भगदड़ मच गई। इसी बीच इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों के लोगों को तितर-बितर किया। पथराव में गुलफाम, दिलशाद और गुल्लू मामूली रूप से घायल हो गए। मामले में दोनों के बीच समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में पुलिस मौजूद थी।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना था कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed