फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फरार हत्यारोपी समेत दो गिरफ्तार, निशानदेही पर तमंचा बरामद

फरार हत्यारोपी समेत दो गिरफ्तार, निशानदेही पर तमंचा बरामद

Thu, 02 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
फरार हत्यारोपी समेत दो गिरफ्तार, निशानदेही पर तमंचा बरामद
देवबंद (सहारनपुर)। तीन माह पूर्व केंदूकी गांव में हुए इकबाल हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

केंदूकी गांव में विगत 30 जुलाई को श्याम कुमार और इस्लाम पक्ष के बीच जमीन के विवाद को लेकर संघर्ष हो गया था। दोनों ओर से पथराव और फायरिंग हुई थी। जिसमें गोली लगने से इकबाल घायल हो गया था। लेकिन उपचार दौरान उसने दम तोड़ दिया था। इस मामले में मृतक इकबाल के भाई इस्लाम ने 13 लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से हत्यारोपी अमित कुमार फरार चल रहा था। बुधवार को कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने पुलिस टीम के साथ केंदूकी गांव में दबिश देकर अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गांव के जंगल में एक पेड़ के नीचे जमीन में दबाए गए हत्या में इस्तेमाल 315 बोर के तमंचे को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। उधर, कोतवाली के एसआई देवेंद्र कुमार ने दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की हत्या का प्रयास करने के मामले में पिछले काफी दिनों से फरार चल रहे बाबूपुर नगली गांव निवासी राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed