{"_id":"59b43c944f1c1be77f8b579c","slug":"171504984212-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोट बनाने वाले गिरोह का सदस्य दबोचा, प्रिंटर-लैपटॉप बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली नोट बनाने वाले गिरोह का सदस्य दबोचा, प्रिंटर-लैपटॉप बरामद
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। उत्तराखंड एसटीएफ ने दारुल उलूम वक्फ के पास एक कालोनी में छापा मारकर नकली नोट बनाने वाले गिरोह के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से प्रिंटर और लैपटॉप के अलावा अन्य सामान बरामद हुआ। बताया जाता है कि एसटीएफ ने एक स्कॉर्पियो कार को भी कब्जे में लिया है।
उत्तराखंड एसटीएफ ने यह कार्रवाई शुक्रवार की देर शाम शेखुल हिंद कालोनी में की। बताया जाता है कि उत्तराखंड पुलिस ने मुजफ्फरनगर के बागोंवाली निवासी एक व्यक्ति को नकली नोटों के साथ रुड़की में गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ के आधार पर एसटीएफ ने शेखुल हिंद कालोनी स्थित राशिद सिद्दीकी के मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रहे मुजफ्फरनगर बागोंवाली निवासी इलतजा को गिरफ्तार किया है। टीम ने इसके कब्जे से नकली नोट बनाने वाला प्रिंटर और लैपटॉप के अलावा अन्य सामान बरामद किया है, जबकि एक स्कॉर्पियो कार भी कब्जे में ली गई है। जिस पर प्रधानमंत्री परियोजना लिखा हुआ है। सूत्र बताते हैं कि इलतजा समेत उसके चार साथी पिछले करीब दो माह से उक्त कमरे में रह रहे थे। जो 2000, 500 व 100 रुपये का नकली नोट बनाने का धंधा चला रहा थे। जानकारी यह भी मिली है कि उक्त लोग काफी दिनों तक नगर के मजनूवाला मार्ग भी किसी मकान में किराए पर रहे थे। गिरफ्तार इलतजा को एसटीएफ अपने साथ ले गई। छापेमारी के दौरान एसटीएफ के साथ मुनीर नामक युवक भी था। इससे पहले भी देवबंद क्षेत्र से नकली नोट बनाने के आरोप में कई लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि देवबंद के रहने वाले कई लोगों को पूर्व में मुजफ्फरनगर और दिल्ली में गिरफ्तार किया जा चुका है। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने एसटीएफ की छापेमारी को लेकर अनभिज्ञता जताई है।