फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   असदपुर करंजाली के ग्राम प्रधान समेत 23 लोगों पर बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज

असदपुर करंजाली के ग्राम प्रधान समेत 23 लोगों पर बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Jul 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
असदपुर करंजाली के ग्राम प्रधान समेत 23 लोगों पर बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। बकाया भुगतान जमा कराने और बिजली चोरी को रोकने के लिए विद्युत निगम ने कड़े कदम उठाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को फुलास अकबरपुर और असदपुर करंजाली में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान असदपुर करंजाली के ग्राम प्रधान समेत 20 लोग बिजली चोरी करते पाए गए। जबकि फुलास अकबरपुर में तीन लोग बकाया बिल पर काटे गए कनेक्शनों का इस्तेमाल करते मिले। सभी लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह रविवंशी के नेतृत्व में छापामारी टीम में शामिल एसडीओ अमित कुमार त्यागी, अवर अभियंता अजय कुमार, सत्यप्रकाश और टीजीटू मोहम्मद जीशान सुबह करीब छह बजे फुलास अकबरपुर गांव में पहुंचे। जहां अय्यूब अहमद, मो. नईम और अनवार बकाया बिल पर काटे गए कनेक्शनों से बिजली का उपयोग करते हुए मिले। राजपाल रविवंशी के मुताबिक तीनों लोगों पर निगम का करीब 2 लाख 13 हजार 520 रुपये बकाया है। इसके उपरांत टीम असदपुर करंजाली गांव में पहुंची। जहां ग्राम प्रधान मवासी राम समेत 20 लोग एलटी लाइन पर केबिल डालकर बिजली चोरी करते हुए पाए गए। बिजली चोरी करने के आरोप में विद्युत निगम अधिकारियों ने प्रधान मवासी राम, जब्बार, मुमतियाज, जाहिद, सनव्वर, अनवार, जर्रार, शाहनजर, इमरान, वासिद, अमीर, कालू, अय्यूब, ताबिश, शमीम, माधो, मदन, विनोद, संजीव और प्रवेश जबकि बकायेदार अय्यूब, नईम और अनवार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


देवबंद में विद्युत निगम का 12 करोड़ रुपये बकाया : एक्सईएन
देवबंद। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह रविवंशी ने बताया कि देवबंद नगर में निगम का करीब 12 करोड़ रुपये बकाया है। इसकी वसूली करने और बिजली चोरी रोकने के लिए निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। जिसके तहत 2 हजार रुपये से अधिक बकायेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि दिन में ग्रामीण इलाकों में और रात के समय नगर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बकायेदारों से शीघ्र बिल जमा कराए जाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने तहेरे भाई पर लगाया मारपीट का आरोप
देवबंद। मोहल्ला किला निवासी खालिद की पत्नी शबाना ने कोतवाली में दी तहरीर में तहेरे भाई पर मारपीट कर घर का सामान बाहर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के उपरांत रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed