{"_id":"59403a654f1c1bfe0a8b472a","slug":"171497381477-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 50 हजार से अधिक के नकली नोट पकड़े, चार हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 50 हजार से अधिक के नकली नोट पकड़े, चार हिरासत में
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 50 हजार से अधिक के नकली नोट पकड़े, चार हिरासत में
सहारनपुर। पुलिस ने दो-दो हजार रुपये के 50 हजार रुपये से अधिक के नकली नोट बरामद कर जिले में नकली नोटों के कारोबार का खुलासा किया है। मंगलवार को चिलकाना क्षेत्र में नकली नोटों की खेप पहुंचने की सूचना पर क्राइम ब्रांच और चिलकाना पुलिस ने चिलकाना में एक स्थान पर छापा मारा और घेराबंदी कर चार युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के दो-दो हजार रुपये के नकली नोट बरामद कर लिए हैं। हिरासत में लिए गए युवक सरसावा, सहारनपुर और चिलकाना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सहारनपुर में पहले भी हुआ है खुलासा
सहारनपुर। सहारनपुर में नकली नोटों का कारोबार पहली बार नहीं हुआ है, नोटबंदी के दौरान भी भारी मात्रा में नकली नोट बैंकों में जमा कराए गए। सहारनपुर के एक पशु व्यापारी ने शामली में पशुओं की खरीद के बदले में 96 हजार रुपये के पुराने चलन के नकली नोट एक महिला को दे दिए। जब उस महिला ने शामली में बैंक में नोटों का जमा कराया तो पकड़ में आ गए। शामली पुलिस ने कुतुबशेर क्षेत्र के आरोपी पशु व्यापारी को सहारनपुर से गिरफ्तार भी किया था।