फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो क्विंटल गोमांस सहित एक तस्कर गिरफ्तार, आठ फरार

दो क्विंटल गोमांस सहित एक तस्कर गिरफ्तार, आठ फरार

Tue, 14 May 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
दो क्विंटल गोमांस सहित एक तस्कर गिरफ्तार, आठ फरार
दो क्विंटल गोमांस सहित एक तस्कर गिरफ्तार, आठ फरार
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद गंदेवड़ा से एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर दो क्विंटल गोमांस, कटान के उपकरण और एक तमंचा बरामद करने का दावा किया है। हालांकि इस दौरान आठ तस्कर फरार हो गए।
फतेहपुर थाने के एसआई पुष्पेंद्र कुमार, सतीश कुमार और अनुज कुमार, हेडकांस्टेबल भूदेव सिंह, संजय कुमार और प्रमोद सिंह की टीम ने एक सूचना पर मंगलवार तड़के चार बजे गांव गंदेवड़ा में छापा मारा। यहां गोकशी कर रहे लोग फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर एक आरोपी सादा निवासी मोहल्ला कुरैशियान गंगोह को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से करीब दो क्विंटल गोमांस, अवशेष, एक कुल्हाड़ी, दो छुरे, दो रस्सी, एक लकड़ी का गुटका, एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस, एक बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक पशु चिकित्सक ने गोमांस होने की पुष्टि की है। पकड़े गए सादा ने अपने फरार साथियों के नाम कल्लू पुत्र नजीर, सलमान पुत्र इनाम, शमीम पुत्र अजीज, कलीम पुत्र हमीद उर्फ मीदू, चम्पा उर्फ मुमताज पुत्र बुन्दु, फैजान पुत्र सुल्तान निवासी गंदेवड़ा फतेहपुर बताए हैं। दो तस्करों के नाम पता नहीं चल सके हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed