{"_id":"5ca258d3bdec22140f076783","slug":"161554143443-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकरी संचालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकरी संचालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र की दुर्गापुरी कॉलोनी निवासी बेकरी संचालक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। दो दिन पूर्व वह अपनी दुकान पर गया था। मगर बाद में उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने मोबाइल फोन से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन भी बंद है। भाई ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र की दुर्गापुरी कॉलोनी के निवासी संदीप सैनी (37 वर्ष) पुत्र ब्रह्मपाल की उसी मोहल्ले की गली नंबर चार में बेकरी है। संदीप के भाई राजीव सैनी के मुताबिक उसकी भी बेकरी के बराबर में प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस है। 30 मार्च को सुबह उसका भाई संदीप स्कूटी से दुकान पर गया था। दोपहर में जब भी अपने ऑफिस पहुंचा था, तो संदीप दुकान पर ही था। लेकिन देर शाम तक भी संदीप घर नहीं लौटा। जब वह उसकी बेकरी पर देखने गए, तो बेकरी का शटर बंद मिला। उसने संदीप को काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ अता पता नहीं चल सका। उसके दोनों मोबाइल फोन भी बंद हैं। उसने सदर कोतवाली में संदीप की गुमशुदगी दर्ज कराई है। सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि संदीप के भाई राजीव ने जानकारी दी है कि उसकी डायरी से पता चला है कि उस पर काफी कर्ज हो गया है। पिछले वर्ष भी लाखों रुपये का कर्ज हो गया था। जिससे परेशान होकर संदीप कहीं चला गया था। इस बार भी लाखों रुपये का कर्ज हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही तलाश कर लिया जाएगा।
करंट लगने से युवक की मौत
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नागराजपुर में मेहरबानी की पुलिया के निकट बिजली के खंभे में करंट आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली प्रभारी पवन कुमार चौधरी ने बताया कि ग्राम नाराजपुर में मेहरबानी गांव की पुलिया के निकट एक युवक घूम रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया है कि घूमते हुए युवक बिजली के खंभे के पास पहुंच गया और खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। जिस कारण उसकी झुलस कर मौत हो गई। लोगों ने तरंत विद्युत निगम के कर्मचारियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली की सप्लाई बंद कराई। पवन कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी।