फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरे शाम बाइक सवार युवकों ने गल्ले को तोड़ 1.33 लाख की नगदी लूटी

सरे शाम बाइक सवार युवकों ने गल्ले को तोड़ 1.33 लाख की नगदी लूटी

Tue, 24 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
सरे शाम बाइक सवार युवकों ने गल्ले को तोड़ 1.33 लाख की नगदी लूटी
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भरे बाजार बाइक सवार दो बदमाशों ने टेंट की दुकान से गल्ले का ताला तोड़ उसमें रखी एक लाख तैतीस हजार रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। दुकानदार के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन उन्होंने कुछ नोट बिखेर कर पीछा कर रहे लोगों का ध्यान बंटा दिया और फरार होने में सफल रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसलामनगर नगर रोड पर जय भवानी टेंट हाउस के नाम से संजीव उर्फ सेठी पुत्र महिपाल सैनी की टेंट की दुकान है। सोमवार शाम करीब साढे़ पांच बजे नीले रंग की बाइक से दो युवक संजीव की दुकान पर आए। एक युवक ने दुकानदार को अपने पास बुलाकर लखनौती के लिए रास्ता पूछा, जबकि दूसरे युवक ने काउंटर पर पहुंच कर गल्ले को तोड़ उसमें रखे एक लाख तैंतीस हजार रुपये निकाल लिए। इसी दौरान संजीव ने जब पलट कर देखा तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही दोनो युवक बाइक पर सवार होकर भाग खड़े हुए। कुछ लोगों ने अपनी बाइकों से बदमाशों का पीछा किया। पीछा होते देख बदमाशों ने सड़क पर कुछ नोट भी फेंके। नोट को देख पीछा कर रहे लोग ठिठक गए और इसका फायदा उठाते हुए बाइक सवार बदमाश फरार होने में सफल रहे। दिन दहाड़े लूट की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने संजीव से पूरे घटना क्रम की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक 25 वर्ष की आयु के थे। एक बदमाश लोवर और शर्ट में था जबकि दूसरे ने पैंट व शर्ट पहन रखी थी। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना का शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा। दिन दिहाडे़ हुई इस घटना को लेकर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। संजीव ने घटना की तहरीर थाने पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed