{"_id":"6ae7591b378f624153048ad6","slug":"dfgsfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4894835-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ओमान में नौकरी दिलाने के नाम पर प्रोफेसर से 1.26 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ओमान में नौकरी दिलाने के नाम पर प्रोफेसर से 1.26 लाख की ठगी
विज्ञापन
- धोफार यूनिवर्सिटी में नियुक्ति का दिया झांसा, दस्तावेज सत्यापन के नाम पर ऐंठी रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर सोसाइटी में रहने वाले एक प्रोफेसर से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.26 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने ओमान की धोफार यूनिवर्सिटी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दस्तावेज सत्यापन और पंजीकरण शुल्क के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आम्रपाली सफायर निवासी प्रोफेसर नौशाद मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें ओमान की धोफार यूनिवर्सिटी में नौकरी का प्रस्ताव मिला था। आरोपियों ने नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर उनसे संपर्क किया। इसके बाद प्रमाणपत्रों के सत्यापन, आवेदन फॉर्म भरने और पंजीकरण शुल्क के नाम पर अलग-अलग तारीखों में यूपीआई के माध्यम से रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित ने 11 फरवरी को 28,500 रुपये और 15 फरवरी को तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 38 हजार, 31,110 और 30,160 रुपये भेजे। इस तरह आरोपियों ने कुल 1,26,770 रुपये की ठगी कर ली। बाद में ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी डी पी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस बैंक खातों और ट्रांजेक्शन के विवरण के आधार पर जांच कर रही है।