{"_id":"6ae75a17f77a7cc94708b978","slug":"valuable-items-stolen-after-dropping-transformer-to-the-ground-meerut-news-c-73-1-mct1008-109313-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रांसफार्मर जमीन पर गिराकर कीमती सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रांसफार्मर जमीन पर गिराकर कीमती सामान चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। गांव नारंगपुर में शनिवार देर रात चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने ट्रांसफार्मर को जमीन पर गिराकर उसके अंदर से कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद चोरी की घटना का पता चला। ट्रांसफार्मर चोरी के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है।
जानकारी के अनुसार, गांव नारंगपुर के बाहरी छोर पर ऊर्जा निगम का 250 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। शनिवार देर रात चोरों ने पहले ट्रांसफार्मर को जमीन पर गिराया और फिर उसके अंदर से कीमती सामान निकाल लिया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर को जमीन पर पड़ा देखा तो इसकी जानकारी ऊर्जा निगम और पुलिस को दी। चोरी की इस घटना से गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -