{"_id":"6ae75a84f77a7cc94708b97b","slug":"womans-body-had-been-lying-in-a-locked-room-for-ten-days-recovered-after-breaking-open-the-door-ashram-news-c-340-1-del1011-161763-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: दस दिन से कमरे में बंद था महिला का शव, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: दस दिन से कमरे में बंद था महिला का शव, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला
विज्ञापन
अकेली रहती थी, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। गोविंदपुरी एक्सटेंशन की गली नंबर-9 में रविवार को एक घर से 45 वर्षीय महिला का शव मिला। पड़ोसियों को तेज दुर्गंध आने पर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला।
पुलिस के मुताबिक, शव करीब दस दिन से मकान के एक कमरे में बंद था। शुरुआती जांच में घर के दरवाजे या अन्य हिस्सों पर जबरन प्रवेश के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल हत्या या किसी आपराधिक घटना का संकेत नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मौत का माना जा रहा है। हालांकि, मौत की सटीक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि सोना नामक महिला गोविंदपुरी एक्सटेंशन स्थित मकान की तीसरी मंजिल पर अकेली रहती थी। उसके माता-पिता और दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी एक बहन कोलकाता में रहती है। पिता की मौत के बाद सोना को उनकी सैन्य पेंशन मिलती थी और इसी से उसका गुजारा चलता था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, एक नवंबर को सूचना मिली कि महिला का कमरा पिछले दस दिनों से बंद है। कई दिनों से दरवाजा खटखटाने और घंटी बजाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा था। रविवार को कमरे से तेज बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। कालकाजी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और दरवाजा नहीं खुलने पर दमकल विभाग को बुलाया गया।
क्राइम टीम की मौजूदगी में दमकलकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा। पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई। घर की तलाशी में दो कमरे, खुली रसोई और बाथरूम मिला। मौके पर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।