फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देवबंद में महिला शिक्षिक के अपहरण का प्रयास, झोलाछाप डॉक्टर दबोचा

देवबंद में महिला शिक्षिक के अपहरण का प्रयास, झोलाछाप डॉक्टर दबोचा

Thu, 19 Jul 2018 12:31 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में महिला शिक्षिक के अपहरण का प्रयास, झोलाछाप डॉक्टर दबोचा
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर कन्या इंटर कालेज से पेपर देकर कार से घर लौट रहीं दो शिक्षिकाओं का शराब के नशे में धुत चार कार सवार युवकों ने ओवरटेक कर अपहरण का प्रयास किया। शिक्षिका ने कार को गांव के रास्ते पर दौड़ाया तो युवकों ने भी कार उनके पीछे लगा दी। जिस पर शिक्षिकाओं ने शोर मचा दिया। जिस पर गांव वालों ने उन्हें घेर लिया। लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि तीन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। आरोपी बड़गांव में क्लीनिक चलाने वाला झोलाछाप चिकित्सक बताया जा रहा है। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

देवबंद के एक गांव निवासी महिला पास के ही एक गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। बुधवार को वह स्कूल की दूसरी शिक्षिका के साथ सहारनपुर के कन्या इंटर कालेज में पेपर देने के लिए गई थी। करीब 11 बजकर 15 मिनट पर पेपर खत्म होने के बाद दोनों शिक्षिकाएं अपनी कार से घर वापस लौट रहीं थी। जब वह बड़गांव में पहुंचीं तो वहां पहले से खड़े कार सवार चार युवक उनके पीछे लग गए। जब शिक्षिकाओं को इसका आभास हुआ कि युवक उनका पीछा कर रहे हैं तो उन्होंने कार को तेजी के साथ दौड़ा दिया। आरोपी युवकों ने उन्हें रोकने के लिए कई बार कार को ओवरटेक करते हुए उसमें टक्कर भी मारी। शिक्षिकाओं ने कार को अपने गांव के रास्ते पर मोड़ दिया। आरोपियों ने भी अपनी कार उनके पीछे लगा दी और सुनसान जगह पर ओवरेटक करते हुए एक शिक्षिका को कार से खींचकर अपनी गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया। इस दौरान शिक्षिका ने शोर मचा दिया, जिस पर गांव के लोग उनकी ओर दौड़ पड़े। खुद को घिरता देख तीन युवक कार को छोड़कर वहां से फरार हो गए, जबकि गांव वालों ने एक युवक को दबोच लिया। लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार रोरिया ने बताया कि पुलिस हिरासत में लिया गया युवक सरधना का रहने वाला है जो झोलाछाप डॉक्टर है और चंदपुर में बुआ के यहां रहकर बड़गांव में क्लीनिक चलाता है। जबकि फरार हुए युवक भी वहीं के रहने वाले हैैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद फरार युवकों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

--------
-- दिल्ली नंबर देखकर पीछे पड़े कार सवार युवक
देवबंद। शिक्षिका जिस कार से गांव लौट रही थी उसका नंबर दिल्ली का है। नशे में धुत युवकों ने कार में सवार दोनों शिक्षिकाओं को दिल्ली का समझा और उनका पीछा किया। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि कार में सवार शिक्षिका पास के ही गांव की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
-- शक होने पर भायला के युवकों ने भी किया कार का पीछा
देवबंद। जिस समय युवक शिक्षिका की कार का पीछा कर रहे थे तो दोनों कारों की तेजी देखकर रास्ते में खड़े भायला गांव के कुछ युवकों को उन पर शक हो गया। उन्होंने बाइक से उनका पीछा किया तो एक गांव के रास्ते पर कार सवार शिक्षिका के साथ जबरदस्ती करते नजर आए। उनके वहां पहुंचते ही गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए।
----------
-- इंग्लिश का पेपर देने गई थी शिक्षिका
देवबंद। गुनारसा गांव के प्राथमिक विद्यालय का चयन इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में हुआ है। इसी के चलते दोनों शिक्षिकाएं सहारनपुर के कन्या इंटर कालेज में इंग्लिश का पेपर देने के लिए गई थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह वापस लौट रहीं थीं।

--------
-- आरोपियों पर गुंडा एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार करा लिया जाएगा। सभी पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed