फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रात में बिना अनुमति काट दिए आम के हरे फलदार वृक्ष

रात में बिना अनुमति काट दिए आम के हरे फलदार वृक्ष

Thu, 31 May 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रात में बिना अनुमति काट दिए आम के हरे फलदार वृक्ष
रात में बिना अनुमति काट दिए आम के हरे फलदार वृक्ष
विज्ञापन


छुटमलपुर। वन विभाग की मिलीभगत से कस्बे सहित आस-पास के गांवों में प्रतिबंधित हरे और फलदार पेड़ों का अवैध कटान थम नहीं पा रहा है। मंगलवार रात कई आम के हरे फलदार पेड़ काट दिए गए।
वन संरक्षक से अवैध कटान की शिकायत होने के बाद आनन फानन में वन कर्मचारियों ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
मंगलवार रात छुटमलपुर के पास अलावलपुर रोड पर आजाद कालोनी में दर्जन भर हरे आम के पेड़ काटकर लकड़ी माफियाओं ने ठिकाने लगा दिया। शिकायत स्थानीय वन कर्मचारियों से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद पर्यावरण प्रेमियों ने मामले की शिकायत डीएफओ शिवालिक वन प्रभाग सहित वन संरक्षक सहारनपुर वृत सुनील कुमार दुबे से की। इसके बाद रेंज स्टाफ में हड़कंप मच गया। हालांकि दर्जन भर पेड़ काटने के मामले में वन कर्मचारियों ने आनन फानन में केवल चार पेड़ों को कटे दिखाकर कार्रवाई की। इस बारे में वन क्षेत्राधिकारी मोहंड मदन मोहन जोशी ने बताया कि छुटमलपुर में अलावलपुर रोड पर चार आम के पेड़ बिना अनुमति रात में काटने वाले ठेकेदार मोहम्मद इकराम और खेत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच वन दरोगा राहुल त्यागी को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि कितने पेड़ काटे गए हैं, इसकी जांच के बाद ही पेड़ों की संख्या पता चलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज इलाके के कृषि क्षेत्र में शीशम, सागौन, आम, अमरूद, सिंबल, जामुन जैसे अनेक प्रजाति के हरे पेड़ों पर लकड़ी माफियाओं का कुल्हाड़ा थम नहीं रहा है। छुटमलपुर के आसपास मुजफ्फराबाद, जीवाला, कमेशपुर, चमारीखेड़ा, हलवाऩा, करालहटी, रसूलपुर भटपुरा, शेरपुर, चाणचक, गेल्हेवाला, खुजनावर आदि में अवैध कटान हो रहा है। एक तरफ जहां लकड़ी माफियाओं के निशाने पर फलदार पेड़ तो है ही वहीं प्रतिबंधित शीशम, सिंबल, सागौन, जामुन जैसे पेड़ भी विभाग की अनुमति के बिना धड़ल्ले से कट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed