फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चार बच्चों के बाप की शर्मनाक करतूत...

चार बच्चों के बाप की शर्मनाक करतूत...

Sun, 12 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
चार बच्चों के बाप की शर्मनाक करतूत...
देवबंद (सहारनपुर)। नगर के एक मोहल्ले में चार बच्चों के बाप की शर्मनाक करतूत का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी को पत्र देकर बुरी नीयत से छत पर आने को कहा। जिस पर किशोरी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों और मोहल्लावासियों ने बहाने से उसे छत पर बुलाया। जिसको आते ही दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। लेकिन वह किसी तरह उनके चुंगल से छुटकर फरार हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि व्यक्ति पिछले कई दिनों से किशोरी को बुरी नीयत से छत पर बुलाने के लिए दबाव बना रहा था। शनिवार को उसने एक पत्र देकर उसे छत पर आने को कहा। सूचना मिलने पर सीओ सिद्धार्ध और कोतवाल पंकज कुमार त्यागी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार से जानकारी लेते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed