{"_id":"59caa32b4f1c1bb8538b49a3","slug":"161506452267-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में 27 घरों में बिजली चोरी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापे में 27 घरों में बिजली चोरी पकड़ी
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापे में 27 घरों में बिजली चोरी पकड़ी
सहारनपुर। विद्युत निगम की टीम ने बिजली की चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार सुबह ही मोहल्लों में छापामार कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने 27 लोगों को केबल डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। विद्युत निगम के अधिकारियों ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
मंगलवार को नोडल अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला खानआलमपुरा में सुबह लगभग सात बजे छापा मारा। सुबह ही अचानक टीम को देखकर खलबली मच गई। टीम ने एक के बाद एक करके चेकिंग शुरू कर दी। कुछ लोगों ने तो आनन-फानन में डायरेक्ट डाली गई केबिलों को उतारना शुरू कर दिया। विद्युत निगम की टीम ने वीडियो बनानी शुरू कर दी।
इस दौरान टीम ने खानआलमपुरा में मोहम्मद यासीन, शाहिद, वहीद, जावेद, रशीद, गफ्फार एवं यासीन को केबिल डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। ये लोग अपने मकान के सामने से जा रही बिजली की लाइन पर दो कोर काले रंग की केबल डालकर बिजली की चोरी कर रहे थे। यहां सात लोगों को बिजली चोरी करते हुए पाया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा टीम ने जैन बाग के मासेहल्ला धोबीवाला, गोटे शाह, नया गांस एवं चांद कॉलोनी में चेकिंग कर बिजली चोरी पकड़ी। धोबीवाला में तो इंतजार का एक कारखाना ही पकड़ा गया, जो बिजली चोरी करके ही चल रहा था। धोबी वाला के ही नसीर, अफजाल, गोटेशाह में सलीम, इरफान, मोहल्ला चांद कालोनी में महफूज, शाहनवाज समेत 20 लोगों को पकड़ा गया। कुल 27 लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई गईं।
अधीक्षण अभियंता आरके सिंह ने बताया कि अब तक लगभग 180 लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई जा चुकीं हैं। देर रात में और सुबह जल्दी टीमें चेकिंग कर रहीं हैं। टीम में अवर अभियंता राम आशीष कुशवाह, नसीर अहमद, छांगुर, कंवरपाल शामिल रहे।
ढोलीखाल में चेकिंग कर बदले मीटर
सहारनपुर। विद्युत निगम ने मोहल्ला ढोलीखाल में बिजली की चेकिंग से पहले ढिंढोरा पिटवा दिया है। मंगलवार को विद्युत निगम की टीम ने ढोलीखाल में मीटरों की चेकिंग की और खराब 45 मीटरों को बदलवाया। इसके अलावा 120 नए कनेक्शन जारी किए गए। टीम ने मोहल्ले में अनाउंस कराकर सभी से अपने कनेक्शन नियमित कराने के लिए कहा गया है।