फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विवादों में घिरे जिला पूर्ति अधिकारी का स्थानांतरण

विवादों में घिरे जिला पूर्ति अधिकारी का स्थानांतरण

Sat, 29 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
विवादों में घिरे जिला पूर्ति अधिकारी का स्थानांतरण
सहारनपुर। विवादों में घिरे जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह का शुक्रवार को स्थानांतरण कर दिया गया। हालांकि अभी सहारनपुर में उनकी जगह किसी की तैनाती नहीं की गई। नियुक्ति के ठीक बाद पहले महिला निरीक्षक के साथ छेड़छाड़ को लेकर विवादों में आए जिला पूर्ति अधिकारी पर राशन दुकानदारों ने अवैध वसूली का भी आरोप लगाया था। हालांकि बाद में इन दुकानदारों में दो फाड़ हो गया था और इसे राजनीति से प्रेरित करार दिया गया था।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी की तैनाती के बाद से ही कार्यालय में राजनीति शुरू हो गई थी। इसी दौरान महिला खाद्य निरीक्षक ने जिला पूर्ति अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया तो हड़कंप मच गया था। इसके बाद राशन दुकानदारों ने वसूली का आरोप लगाया। सरकार गठन के बाद आए जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह करीब दो महीने के कार्यकाल के बाद ही स्थानांतरित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed