फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चिकित्सक के यहां से साढ़े सात लाख रुपये की चोरी

चिकित्सक के यहां से साढ़े सात लाख रुपये की चोरी

Fri, 21 Jul 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक के यहां से साढ़े सात लाख रुपये की चोरी
चिकित्सक के यहां से साढ़े सात लाख की चोरी
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम/बेहट (सहारनपुर)। बुधवार की रात चोरों ने सलेमपुर गदा गांव स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के घर में घुसकर 25 हजार की नगदी समेत करीब 7.50 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। आहट होने पर जब चिकित्सक की पत्नी की आंख खुली तो चोर कमरे से निकलकर छत के रास्ते से भाग निकले। उनके शोर मचाने पर सड़क से गुजर रही 100 डायल पुलिस की गाड़ी मौके पर नहीं रुकी। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। पीड़ित चिकित्सक द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।

कोतवाली बेहट क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी डॉ. राकेश सैनी पेशे से पशु चिकित्सक है और पिछले कई साल से परिवार समेत सलेमपुर गदा गांव में रह रहे हैं। उनका मकान गंदेवड़-चिलकाना रोड पर है। बुधवार को डॉ. राकेश किसी काम से पंजाब के जनपद शगरूर चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी अनीता और बेटी नेहा अकेली थी। दोनों रात के समय बाहर बरामदे में सो गई। आधी रात में करीब 12 बजे कुछ आहट सुनाई देने अनीता की आंख खुल गई। उसने कमरे में जाकर देखा, तो अलमारी खुली पड़ी थी और बेड पर जेवरात के बॉक्स बिखरे हुए थे। उसने नेहा को उठाया और शोर मचा दिया। बकौल अनीता चोर दूसरे कमरे में थे, शोर मचाए जाने पर वे छत से भाग निकले। अनीता और उसकी बेटी ने मकान की छत पर पहुंचकर सड़क से गुजर रही 100 डायल पुलिस की गाड़ी को देखकर शोर मचाया, लेकिन गाड़ी नहीं रुकी। इसके बाद 100 नंबर और कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कांबिंग भी की लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर 25 हजार रुपये, सोने की तीन चेन, एक गले का सैट, छह अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक नथ व चांदी के बीस सिक्के, एक माला, आठ जोड़ी पाजेब चोरी कर ले गए। नगदी समेत जेवरात की कीमत करीब 7.50 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed