{"_id":"595fdd554f1c1b61268b46e6","slug":"161499454805-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विवाह में दुल्हे सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल विवाह में दुल्हे सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूल्हे सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
नानौता (सहारनपुर)। एक दिन पूर्व बाल विवाह किए जाने के मामले में थाना पुलिस ने दूल्हे सहित तीन लोगों के विरुद्ध बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया है। उक्त मामला पूरे नगर और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
थानाध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि बालविवाह कराए जाने की सूचना पर थाना पुलिस द्वारा मामले में नाबालिग लड़की के पिता लियाकत और दुल्हे जुनैद सहित किशोरी के पिता मतलूब चौधरी के पर रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि यदि भविष्य में कहीं भी बाल विवाह का मामला पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बृहस्पतिवार को नगर के भारी अड्डा स्थित मोहल्ला कानूगोयान स्थित लियाकत चौधरी के यहां जिला शामली के कैराना से जुनैद पुत्र मतलूब बारात लेकर आया हुआ था। पूरा शादी कार्यक्रम निकाह और सलामी की रस्म भी सही सलामत निपट गया। बारात कुछ ही पलों में विदा होने वाली थी कि तभी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई 100 डायल पर सूचना दे दी गई कि एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी का परिजनों द्वारा निकाह कर दिया गया है। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के परिजनों को थाने ले आई। लंबी पूछताछ में सामने आया कि लड़की नाबालिग थी। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे जुनैद उसके पिता मतलूब और लड़की के पिता लियाकत को गिरफ्तार कर लिया गया।