{"_id":"5d150e668ebc3e3c8047175a","slug":"15616610111233-saharanpur-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम का दस मोहल्लों में छापा, 33 पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विद्युत निगम का दस मोहल्लों में छापा, 33 पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विद्युत निगम की टीमों ने सर्वाधिक बिजली चोरी वाले तीन फीडरों समेत पांच फीडरों से जुड़े दस मोहल्लों में एक साथ छापा मारा। छापे के दौरान 33 घरों में बिजली की चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे ही विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता के नेतृत्व में दस टीमों ने सर्वाधिक बिजली चोरी वाले फीडर राकेश टॉकीज, बड़तला तथा ओल्ड जैनबाग के साथ खाताखेड़ी और मदनपुरी फीडर से जुड़े मोहल्लों में चेकिंग शुरू की। टीमों ने मोहल्ला मलिया, छीपियान, शाह विलायत, मीरकोट, शमादार, बड़तला, चांद कालोनी, खाताखेड़ी, अहमद कालोनी, सम्राट विक्रम कालोनी में छापा मारा। सुबह ही घरों पर चेकिंग करने पहुंची विद्युत निगम की टीम को देखकर लोगों में खलबली मच गई। इस दौरान टीम ने 33 घरों में बिजली की चोरी पकड़ी। अधिकांश लोग कटिया तार डालकर एवं केबिल में कट लगाकर बिजली की चोरी करते हुए पकड़े गए। अधिकारियों ने नगर कोतवाली एवं मंडी कोतवाली में सभी 33 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता ने बताया कि बिजली चोरी पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। दोपहर के अलावा देर रात अथवा तड़के किसी भी समय छापामारी की जा सकती है। बिजली की चोरी नहीं होने दी जाएगी।