{"_id":"5d13c5fc8ebc3e3ca82b4812","slug":"15615769375-saharanpur-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट में गिरफ्तार छह युवतियों, चार युवकों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सेक्स रैकेट में गिरफ्तार छह युवतियों, चार युवकों को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सदर कोतवाली पुलिस द्वारा नवीन नगर से पकड़े गए सेक्स रैकेट में शामिल सात युवतियों एवं चार युवकों को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां से छह युवतियों एवं चारों युवकों को जेल भेज दिया गया। जबकि एक युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया है।
मंगलवार शाम को सदर कोतवाली पुलिस ने सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में नवीन नगर स्थित एक मकान पर छापा मारकर सात युवतियों एवं एक युवक को गिरफ्तार किया था। बुधवार को सभी का मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया गया। जांच अधिकारी सीओ प्रथम रजनीश उपाध्याय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चारों युवकों एवं छह युवतियों को जेल भेज दिया गया, जबकि एक युवती को नारी निकेतन भेजा गया है।
सीओ प्रथम रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पकड़ी गई यमुना नगर की एक युवती पीड़िता है। उसने पूछताछ में बताया कि उसकी एक सहेली से सेक्स रैकेट संचालिका का नंबर मिला था। उसे यहां नौकरी के बहाने से बुलाया गया था। वह अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र लेकर यहां पहुंची तो यहां आकर उसे यहां के धंधे के बारे में पता चला। उस पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाया गया। उसने यहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन उसे निकलने नहीं दिया गया। पुलिस की रेड पड़ने के बाद ही वह यहां से निकल सकी। सीओ प्रथम रजनीश उपाध्याय ने बताया कि इस युवती को पीड़िता माना गया और कोर्ट ने उसे नारी निकेतन भेजने के आदेश दिए हैं।