फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवक के साथ आरजू को बैठे देखकर आपा खो दिया था तेजपाल ने

युवक के साथ आरजू को बैठे देखकर आपा खो दिया था तेजपाल ने

Wed, 26 Jun 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
युवक के साथ आरजू को बैठे देखकर आपा खो दिया था तेजपाल ने
सहारनपुर। सरसावा के गांव मीरपुर-सीतापुर में युवती की हत्या के आरोपी तेजपाल ने अपनी बेटी आरजू को युवक के साथ बैठे देखकर आपा खो दिया था और कमरे में ही रखे दांव से आरजू केे सिर पर प्रहार किया था। जिससे आरजू की कुछ देर तड़पने के बाद मौत हो गई थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने आरजू हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 22 जून को सुबह तेजपाल की पत्नी बबली एवं लड़का वंश दोनों मजदूरी पर धान की पौध लगाने गए थे। जबकि उसकी छोटी बेटी रचना अपनी नानी के पास गई हुई थी। तेजपाल सुबह ही दाढ़ी बनवाने के लिए गया था। घर में उसकी बेटी आरजू अकेली रह गई थी। जब दाढ़ी बनवाकर तेजपाल लगभग साढ़े आठ बजे घर लौटा तो कमरे में आरजू के पास गांव का ही एक युवक बैठा हुआ था। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। तेजपाल के कमरे में पहुंचते ही आरजू के पास बैठा युवक तेजी से उठकर भाग गया। जब तेजपाल ने आरजू से पूछा कि युवक यहां क्यों आया था, तो आरजू ने जवाब दिया कि युवक को उसने ही बुलाया था, तेजपाल ने पूछा क्यों बुलाया था तो आरजू ने जवाब दिया कि उसकी मर्जी। इस जवाब को सुनकर तेजपाल ने आपा खो दिया और गुस्से में कमरे में रखा लोहे का दांव उठाकर आरजू के सिर पर मार दिया। जिससे आरजू बेड पर गिर गई और कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। आरजू की मौत के बाद उसने दांव को कमरे में रखे बड़े संदूक के नीचे छिपा दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी तेजपाल को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed