फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मारपीट, फायरिंग मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मारपीट, फायरिंग मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Jun 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
मारपीट, फायरिंग मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
लखनौती (सहारनपुर)। रॉयल्टी के रुपयों को लेकर यमुना नदी के घाट पर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में एक पक्ष की ओर से पट्टाधारक समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव कलालहटी निवासी पीयूष ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसके भाई सुधीर का गांव रादौर निवासी ईश्वर के साथ उठना-बैठना है। उसके भाई सुधीर और ईश्वर को घर में निर्माण कार्य के लिए रेत की आवश्यकता थी। इसलिए दोनों ने गंगोह कोतवाली क्षेत्र के नाईमजरा घाट पर पट्टाधारक गांव हुसैनपुर निवासी अथर अब्बास से रेत की ट्रालिया 7-7 हजार रुपये में तय कर ली। अग्रिम राशि के तौर पर अथर अब्बास को दो-दो हजार रुपये एडवांस दे दिए। बाकी की रकम घाट पर देने की बात तय हो गई। आरोप है कि जब उसका भाई सुधीर, ईश्वर अपने साथी जसवीर के साथ ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर रेत लेने के लिए उक्त घाट पर पहुंचे। तो अथर अब्बास ने कहा कि आज रेत की रॉयल्टी का रेट 9 हजार रुपये ट्राली है। 7-7 हजार रुपये और देने होंगे। जिस पर उसके भाई ने रुपये देने में असमर्थता जताते हुए एडवांस के तौर पर दिए गए अपने रुपये वापस मांगे। अथर अब्बास ने रुपये देने से इंकार कर दिया। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। अथर अब्बास ने अपने गांव के ही मो. कुमेर, मुहम्मद रज्जा, तालिब, साजिद, मोहब्बत अली, मुकीम, मुनव्वर, रईस, किला, काजिम आदि साथियों के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडो और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जब उसका भाई अपने साथियों के साथ वहां से जान बचाकर भागने लगा तो आरोपियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें उसका भाई सुधीर और जसवीर घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची डायल 100 ने घायलों को गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके भाई से 10 हजार रुपये की नगदी, सोने की चेन और अंगूठी, घड़ी भी छीन ली। पुलिस ने डकैती की धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed