फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चालक के साहस के आगे चोरों के पैर उखड़े, वाहन छोड़ भागे

चालक के साहस के आगे चोरों के पैर उखड़े, वाहन छोड़ भागे

Mon, 24 Jun 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
चालक के साहस के आगे चोरों के पैर उखड़े, वाहन छोड़ भागे
चालक के साहस के आगे चोरों के पैर उखड़े, वाहन छोड़कर भागे
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किनारे खड़े शैंपू से लदे ट्रक से चोरों ने 51 पेटी शैंपू चोरी कर ली। आहट होने पर ट्रक चालक जाग गया और उनसे भिड़ गया। चोर साथ लाए वाहन को लेकर भागने लगे तो ट्रक चालक ने उसकी चाबी निकाल ली, जिसके चलते चोर चालक को चाकू मारकर फरार हो गए। चोरों के वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर गंदेवड़ निवासी मुस्तकीम पुत्र मीरहसन ट्रक चालक है। शनिवार को वह देहरादून के सेलाकुई स्थित डाबर कंपनी से शैंपू की पेटियां लादकर साहिबाबाद (गाजियाबाद) के लिए चला था। रात में वह अपने गांव गंदेवड़ में रुक गया, जहां उसने ट्रक को हाइवे किनारे खड़ा कर दिया और ट्रक के केबिन को लॉक कर पास में ही अपने घर में सोने चला गया। बकौल मुस्तकीम, आधी रात के बाद करीब दो बजे ट्रक से कुछ आवाज आने पर वह जाग गया। उसने ट्रक के पास जाकर देखा तो चार चोर ट्रक से शैंपू की पेटियां उतारकर साथ लाए वाहन में रख रहे थे। वह शोर मचाते हुए उनसे भिड़ गया। चोर अपने वाहन को लेकर भागने का प्रयास करने लगे तो उसने उसकी चाबी निकाल ली। चोर उसे चाकू से घायल कर भाग निकले। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी के सामान से लदे वाहन को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन चौधरी ने बताया कि ट्रक चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed