फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   टायर फटने से बोलेरो पलटी, युवक की मौत

टायर फटने से बोलेरो पलटी, युवक की मौत

Wed, 19 Jun 2019 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
टायर फटने से बोलेरो पलटी, युवक की मौत
टायर फटने से बोलेरो पलटी, युवक की मौत
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार की देर शाम एक बोलेरो कार पिछला टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को मोर्चरी पहुंचाकर उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी। हादसा हाईवे पर ताजपुरा गांव के पास हुआ। मुजफ्फरनगर जनपद के गढ़ी पुख्ता निवासी अफजल (28) पुत्र अब्बास और तसव्वर अपनी बोलेरो कार से बेहट की तरफ आ रहे थे। ताजपुरा गांव के पास उनकी कार का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में अफजल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तसव्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मृतक के शव को मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। देर रात मृतक और घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed