{"_id":"5d0931cb8ebc3e690952f2fc","slug":"15608836451624-saharanpur-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 लाख रुपयों की लूट के आरोपी दोनो छात्रों को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
24 लाख रुपयों की लूट के आरोपी दोनो छात्रों को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। जिला सहकारी बैंक के कैशियर से 24 लाख रुपये की लूट के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी छात्रों को पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया है। बैंक के कैशियर की ओर से तीन को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वारदात के मास्टर माइंड फरार आरोपी कल्याण की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
बता दें कि सोमवार सुबह दो छात्रों सहित तीन बदमाशों ने जिला सहकारी बैंक के कैशियर अमित वर्मा को तमंचे और चाकू से आतंकित कर 24 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। अमित ने बदमाशों को सीढ़ियों में धक्का देकर गिरा दिया था। इसके बाद बौखलाए बदमाश साथी की बाइक पर बैठने के बजाय पैदल ही भाग निकले थे। शोर सुनकर लोगों ने भागते बदमाशों को घेराबंदी की जिसमें एक बदमाश को नकदी के बैग सहित पकड़ लिया था जबकि अन्य दो बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस पूछताछ में पकडे़ गए आरोपी कक्षा 12 के छात्र तुषार ने अपने फरार दोनों साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए थे। पुलिस ने दबिश देकर फरार आरोपी कक्षा 9 के छात्र को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि लूट का मास्टर माइंड कल्याण पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। वारदात में इस्तेमाल करने के लिए लाई गई बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है। इस मामले में बैंक के कैशियर अमित वर्मा की ओर से तीन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लूट की वारदात के मास्टर माइंड गांव बिलासुपर निवासी कल्याण की तलाश में दबिश दी जा रही है। कहा कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।