फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हिंदू संगठनों ने थानाध्यक्ष से की किशोरी की बरामदगी की मांग

हिंदू संगठनों ने थानाध्यक्ष से की किशोरी की बरामदगी की मांग

Wed, 19 Jun 2019 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
हिंदू संगठनों ने थानाध्यक्ष से की किशोरी की बरामदगी की मांग
हिंदू संगठनों ने थानाध्यक्ष से की किशोरी की बरामदगी की मांग
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। पांच दिन पूर्व क्षेत्र के गांव गंझेड़ी से एक नाबालिग लड़की को दूसरे संप्रदाय के युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मंगलवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच कर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लड़की की जल्द बरामदगी की मांग की गई।

नागल थाना क्षेत्र के गांव गंझेड़ी से एक किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक साथ ले गया था। इस प्रकरण में पीड़ित के पिता की तरफ से इंतजार पुत्र इरशाद निवासी गंझेड़ी के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पांच दिन बाद भी पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर सकी है। ना ही आरोपी पकड़ा जा सका है। इस प्रकरण में थानाध्यक्ष से मिले विहिप के प्रांत मंत्री विकास त्यागी ने कहा कि उक्त मामला लव जिहाद से जुड़ा है। कुछ मुस्लिम गरीब हिंदू परिवार की लड़कियों को निशाना बना रहे हैं। इस हरकत को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने थानाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन देते हुए कहा कि आरोपी युवक को संरक्षण देने वाले लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। जल्द से जल्द लड़की को सकुशल बरामद किया जाए। ऐसा न होने की दशा में हिंदू संगठन कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष ठाकुर हरवीर सिंह, प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी, नागल ब्लाक प्रमुख मा. विजेंद्र चौधरी, आशीष रोड, राहुल त्यागी, पंकज त्यागी, सुशील चौधरी, डॉ. अमित सिंह, विवेक त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed