{"_id":"5d0931878ebc3e0594555da2","slug":"156088357715-saharanpur-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल न देने से निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल न देने से निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना हेलमेट वाहन चालकों को अब नहीं मिलेगा पेट्रोल
सहारनपुर। बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। मंडलायुक्त के निर्देश के बाद एसपी यातायात अपर्णा गुप्ता ने संभागीय परिवहन विभाग की टीम के साथ अंबाला रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचकर चेकिंग की। बिना हेलमेट, मोबाइल का प्रयोग करते समय एवं दुपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाए जाने पर चालान किया गया। एसपी यातायात ने पेट्रोल पंप कर्मियों को नाबालिग वाहन चालकों को भी पेट्रोल न देने के निर्देश दिए।
एसपी यातायात अपर्णा गुप्ता एवं यातायात निरीक्षक तेजवीर सिंह मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा, यात्री कर अधिकारी राकेश मोहन अंबाला रोड पर पुल के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल देने से इंकार कर दिया। साथ ही पेट्रोल पंप कर्मियों को निर्देश दिए कि बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों और नाबालिग वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाए। उन्होंने पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए भी कहा।
टीम ने सीट बेल्ट न लगाने वाले, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने वाले, दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने तथा तेज गति से वाहन चलाने पर 172 वाहन चालकों का चालान किया। 16 वाहनों को सीज किया तथा 2,81,700 रुपये जुर्माना लगाया। इसके अलावा लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया तथा पंफलेट का वितरण किया।