{"_id":"5d07d5b68ebc3e30bb0b2bb0","slug":"156079453712-saharanpur-news92","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश दबोचा
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी अंधेरे में पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकला।
थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि हरियाणा में बाइक चोरी एवं लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके कुछ बदमाश रायेपुर-आलमपुर अमादपुर मार्ग के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही एसआई मैनपाल सिंह, एसआई श्रवण तोमर, हेड कांस्टेबल राजीव कुंडू व विवेक त्यागी को मौके पर भेजा। जब पुलिस रायेपुर-आलमपुर अमादपुर के पास पहुंची तो दो बाइक सवार तेजी से पुलिस की गाड़ी से आगे निकले। पुलिस ने जैसे ही उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने साइड मारकर उनकी बाइक को नीचे गिरा दिया। अपने को घिरते देख एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला, जबकि एक बदमाश गुलफाम कुरैशी पुत्र सादा निवासी रायेपुर को पकड़ लिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि बरामद बाइक उन्होंने 12 दिन पूर्व हरियाणा के जिला यमुनानगर के खिजराबाद से लूटी थी। इसके अलावा भी अन्य थानों में दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट, चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा 12 बोर, 10 कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला, चोरी, अवैध हथियार रखने की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।