फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जाम लगाने पर रिपोर्ट

जाम लगाने पर रिपोर्ट

Wed, 05 Jun 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
जाम लगाने पर रिपोर्ट
नानौता। विद्युत संविदाकर्मी की मौत के बाद गुस्साए लोगों द्वारा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर लगाए गए जाम प्रकरण में पुलिस ने 41 को नामजद करते हुए करीब एक सौ प्रदर्शनकारियों महिलाओं व पुरुषों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस कार्रवाई से जाम लगाकर प्रदर्शन करने वालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि सोमवार को संविदाकर्मी बबलू पुत्र ज्ञान सिंह की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने एक राय होकर नगर के दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित संजय चौंक पर मृतक का शव रखकर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। जिससें हाईवे पूरी तरह अवरूद्ध हो गया। हाईवे अवरूद्ध होने के चलते आमजन व वाहन में सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों को बार-बार समझाने के बाद भी वह जाम लगाकर नारेबाजी करते रहे। जिससे धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन प्रदर्शनकारियों द्वारा किया गया। पुलिस की तरफ से एसआई कुंवरपाल सिंह द्वारा प्रदर्शनकारी ब्रहमपाल सिंह, देव कुमार, मनोज कुमार, कुनबीर, ज्ञान सिंह, अमित, राजबीर, राजपाल, नरेश, सुधीर, गुलशन, नरेश पुत्र सरजीत, प्रताप, अमित, दीप्पा, वेदपाल, शेखर, रवि, अंकित, सोनू, पिन्टू, रोहताश, सचिन, बिरम, रवि चरण, भीमा, दीपक, नवासा, सोनू पुत्र देवी चन्द, बिरम पुत्र ज्योतिराम, अर्जुन, नीटू निवासी ग्राम अनंतमऊ तथा ससुराल पक्ष से छोटा, मोनू, नरेश निवासी जलालाबाद जिला शामली ऽ आजाद सैनी निवासी आभा, विकास निवासी ओलरा, पुष्पेन्द्र, सुरेन्द्र निवासी ग्राम ओलरा, जोगेन्द्र निवासी माजरी नानौता सहित 50/60 महिला व पुरुषों के विरुद्ध धारा 147, 188 व 341 में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि प्रदर्शन करने वाले असमाजिक तत्वों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वीडियोग्राफी के माध्यम से प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed