फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पहले भी पकड़े जा चुके हैं साल्वर

पहले भी पकड़े जा चुके हैं साल्वर

Thu, 30 May 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
पहले भी पकड़े जा चुके हैं साल्वर
सहारनपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले सॉल्वर गैंग के सदस्यों को पिछले वर्ष 18 जून को भी गिरफ्तार किया था, जिनमें से छह आरोपी परीक्षा देने वाले थे और पांच पूरे गैंग की मॉनीटरिंग करते थे। इन आरोपियों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे। इनमें से एक मेरठ में ही एसटीएफ में स्टेनो के पद पर तैनात था, जबकि दूसरा गाजियाबाद में फायर सर्विस में तैनात था।
विज्ञापन

यह पूरा गैंग मेरठ से संचालित होता था। पिछले वर्ष 18 और 19 जून को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान मेरठ एसटीएफ ने सहारनपुर पुलिस को इसके लिए इनपुट भेजा था और गैंग के सहारनपुर में सक्रिय होने की बात कही थी। जिसके बाद सहारनपुर पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू की थी। तब, घंटाघर स्थित उत्तम होटल पांच सदस्यों को दबोचा गया था। फिर पुलिस ने अलग अलग सेंटरों पर परीक्षा देने गए छह अन्य सदस्यों को भी दबोच था। इसके पश्चात पुलिस भर्ती परीक्षा में गागलहेड़ी में लगे एक सेंटर एक सॉल्वर को दबोचा था। इसी तरह गागलहेड़ी क्षेत्र से ही एक अन्य सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed