फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गोदाम के ताले तोड़ स्टोन क्रशर का सामान चोरी

गोदाम के ताले तोड़ स्टोन क्रशर का सामान चोरी

Fri, 24 May 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
गोदाम के ताले तोड़ स्टोन क्रशर का सामान चोरी
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर शाकंभरी मार्ग पर स्थित एक आयरन स्टोर के गोदाम का ताला तोड़कर चोर उसमें रखा लाखों रुपये का स्टोन क्रशर का सामान चोरी कर ले गए। दुकान स्वामी को सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। सुंदरपुर शाकंभरी मार्ग पर शराब के ठेके के पास में गुप्ता मशीनरी स्टोर है। इसका पास में ही गोदाम भी है जिसमें स्टोन क्रेशरों का सामन रखा है। पीड़ित के मुताबिक शुक्रवार की सुबह होने पर देखा तो गोदाम का ताला टूटा पड़ा था। इसमें चोर लाखों रुपये का लोहे का स्टोन क्रेशर का सामन चोरी कर ले गये। दुकान स्वामी सुभाष गुप्ता ने बताया कि घटना की तहरीर थाना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed