{"_id":"5ce59638bdec22072b5a620d","slug":"155855012416-saharanpur-news121","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने और शिकायत किए जाने पर घर में घुसकर हमला करने के आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया आरोपी उसकी 15 वर्षीय भतीजी के साथ स्कूल आते जाते समय अश्लील फब्तियां एवं छेड़छाड़ करते थे। 12 अप्रैल को आरोपियों ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए थे। उसने जब आरोपियों के घर जाकर शिकायत की तो उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। इतना ही नहीं आरोपी दूसरे दिन दोबारा अन्य लोगों के साथ उसके घर में घुस आये और गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पुलिस में शिकायत किये जाने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, तब जाकर उसकी रिपोर्ट दर्ज हो सकी। मुख्य आरोपी विपिन एवं अंकित के अलावा बबलू, अमित, मोनू, चूहड, नरेन्द्र, कटार सिंह एवं चरणसिंह सहित 11 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।