फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्राहक बनकर एक लाख के आभूषण चोरी कर ले गए

ग्राहक बनकर एक लाख के आभूषण चोरी कर ले गए

Thu, 23 May 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
ग्राहक बनकर एक लाख के आभूषण चोरी कर ले गए
सहारनपुर। सराफ की दुकान पर ग्राहक बनकर आए तीन लोग लगभग एक लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला पवन विहार निवासी संदीप की हसनपुर चौकी के निकट सराफ की दुकान है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम दो महिलाएं एवं एक व्यक्ति दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे और काफी देर तक दुकान में आभूषण देखते रहे। संदीप के अनुसार इसी दौरान बातों में उलझाकर आभूषण का एक पैकेट चोरी कर लिया। आरोपियों के जाने के बाद जब उन्होंने सामान देखा तो ए पैकेट गायब मिला। उन्होंने बताया कि उसमें लगभग एक लाख रुपये के आभूषण रखे हुए थे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिससे वह आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर उनके पास नहीं आई है। मामले की जानकारी कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed