फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बैग काटकर नगदी चोरी कर भाग रही महिला को पकड़ा

बैग काटकर नगदी चोरी कर भाग रही महिला को पकड़ा

Tue, 25 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
बैग काटकर नगदी चोरी कर भाग रही महिला को पकड़ा
सहारनपुर। मंडी कोतवाली के रायवाला मार्केट में खरीददारी करने पहुंची एक महिला का पर्स काटकर उसमें से नगदी निकालकर भाग रही एक महिला को लोगों ने मौके से ही पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

रविवार शाम को हरिद्वार के जमलापुर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी महिला जिगर श्रीवास्तव खरीददारी करने के लिए मंडी कोतवाली के मार्केट रायवाला में गई थी। बताया जा रहा है कि जब वह एक जगह खरीदारी करने लगे, उसी समय एक महिला उसकेे पास पहुंची और काफी देर तक उसके पास खड़ी रही। आरोप है कि महिला ने इसी दौरान ब्लेड से उसका पर्स काट दिया और पर्स में रखे लगभग साढ़े पांच हजार रुपये निकाल लिए। जब वह पैसे निकालकर जाने लगी उसी समय खरीदारी करने आई महिला ने दुकानदार को पैसे देने के लिए पर्स में हाथ डाला तो पर्स कटा हुआ था। जिस पर उसने शोर मचा दिया। शोर मचते ही आरोपी महिला भागने लगी तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला पुलिस ने आरोपी महिला की तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के पास से चोरी किए गए साढ़े पांच हजार रुपये बरामद किए। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई महिला नगर कोतवाली के मोहल्ला छिपियान निवासी है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed