{"_id":"5ba151b8867a557f53455011","slug":"151537298872-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा के अंदर ही छात्र गुटों में मारपीट, दो लहुलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कक्षा के अंदर ही छात्र गुटों में मारपीट, दो लहुलुहान
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा के अंदर ही छात्र गुटों में मारपीट, दो लहूलुहान
गागलहेड़ी। सियाराम इंटर कालेज में मंगलवार सुबह छात्रों के दो गुटों में जमकर लात घूंसे चले। इसमें दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। छात्रों में संघर्ष से एकबारगी कालेज में अफरा तफरी मच गई। अध्यापकों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
कालेज की कक्षा 12 के छात्र शाहरुख और आस्तिक के बीच किसी बात को लेकर कक्षा में ही कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों छात्र आपस में मारपीट करने लगे। उसी कक्षा का प्रशांत बीच बचाव करने लगा तो अन्य छात्र भी लड़ाई में कूद पड़े। करीब 15 मिनट तक जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कालेज में अफरा तफरी का माहौल बन गया। अध्यापक अपनी कक्षाओं से दौड़ कर मारपीट वाली जगह पहुंचे जिसके बाद आपस में लड़ रहे छात्र अलग हुए। इस घटना में कपिल गौतम और हर्ष के सिर में चोट लग गई। दोनों छात्रों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद थाना पुलिस कालेज पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, कालेज के प्रधानाचार्य संजय जैन ने बताया कि उपद्रव करने वाले छात्रों के अभिभावकों को कालेज बुलाया गया है। उनसे वार्ता के बाद दोषी छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कालेज का माहौल किसी को भी बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।