फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वाहन चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, छह बाइकें बरामद

वाहन चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, छह बाइकें बरामद

Mon, 10 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, छह बाइकें बरामद
सहारनपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने अग्रसेन चौक से वाहन चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
विज्ञापन

रविवार को सदर कोतवाली पुलिस को रेलवे स्टेशन के नजदीक अग्रसेन चौक पर दो संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अग्रसेन चौक से दो लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अजय कुमार तथा हंशु निवासी ग्राम लुंढी थाना रामपर मनिहारान बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की। पुलिस ने पूछताछ की तो अन्य चोरी की बाइकों के बारे में भी जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पांच अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिना नंबर जिस पर बाइक पर वह आ रहे थे उसे उन्होंने कोर्ट रोड से चोरी की थी। जबकि दूसरी मोटर साइकिलें उन्होंने अलग-अलग स्थानों से चोरी की हैं।

---------------
-- नशीले पदार्थ एवं सट्टेबाजी मेें तीन पकड़े
सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम को पुराना अस्पताल के पास से टीपू निवासी लोहानी सराय मक्खी वाली गली को डेढ़ किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। जबकि माधव नगर पुलिया से एक महिला निवासी मोहल्ला नूरबस्ती को 240 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। इसके अलावा खुमरान पुल से फरजू रहमान निवासी मोहल्ला चरबरदारान को सट्टा लगाते समय सट्टे की पर्चियां एवं नगदी समेत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed