फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मामूली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, चार घायल

मामूली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, चार घायल

Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, चार घायल
सहारनपुर/रामपुर मनिहारान। घेर के बाहर चारपाई पर बैठे दलितों पर गांव के ही चार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों का पीछा किया और मुठभेड़ के बाद दो को खटकाहेड़ी और दो को गांव घाटहेड़ा के रास्ते पर पकड़ लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। इसके अलावा एसपी सिटी गांव में ही कैंप किए हुए हैं। एसएसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान थाने के गांव भांकला में बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे सरकारी अस्पताल के पास सतेंद्र के घेर के बाहर कुछ लोग चारपाई पर बैठे हुए थे। उसी समय दो बाइकों पर सवार गांव के ही चार युवक खेत से लौट रहे थे। तभी उनकी सतेंद्र के पुत्र रवींद्र से चारपाई हटाने को लेकर गाली गलौज हो गई। इस बीच बाइक सवार युवकों ने तमंचे निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही भगदड़ मच गई। चारपाई पर बैठे सुक्कड़ (60 वर्ष) पुत्र जीवन के चेहरे पर गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा रवि की टांग को भेदती हुई एक गोली निकल गई, उधम पुत्र अजमेर, ऋषिपाल पुत्र कबूल, अमन पुत्र राम सिंह को भी गोली लगी। जिससे वह घायल हो गए। फायरिंग करने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हमलावरों का पीछा किया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गांव खटकाहेड़ी के पास दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि अन्य दो आरोपियों को गांव घाटहेड़ा के मार्ग पर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आशु उर्फ आदित्य, गोविंद, ललित और अंकित बताया। सभी आरोपी गुर्जर बिरादरी के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचे, कारतूस एवं एक चाकू बरामद किया है। मृतक सुक्खड़ के भतीजे रवींद्र ने आशु, गोविंद, ललित, अंकित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। गांव में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ आरके सिंह के अलावा नानौता, रामपुर थाने की पुलिस ने डेरा डाल दिया है। इसके अलावा पीएसी को भी तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार को एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल गांव में पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव के लोगों ने आरोप लगाया है कि गांव में राशन की दुकान भी आरोपी के पिता भोजराज के पास है वह किसी को राशन तक नहीं देता अपनी मनमानी चलाता है।
विज्ञापन


चारपाई बिछाने को लेकर हुआ था विवाद
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सुक्कड़ ने घेर के सामने रास्ते के पास चारपाई डाल रखी थी, इसी को लेकर विवाद हुआ था। वह लोग मोटरसाइकिल लेकर निकले थे और सुक्कड़ चारपाई पर मच्छरदानी लगा रहा था। जिसको लेकर उनका विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed