फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाबैल बुजुर्ग बवाल में 60 उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बाबैल बुजुर्ग बवाल में 60 उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 04 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बाबैल बुजुर्ग बवाल में 60 उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बेहट (सहारनपुर)। बाबैल बुजुर्ग गांव में दलितों की भीड़ द्वारा किए गए बवाल में पुलिस ने 60 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस पर पथराव कर मारपीट करने और वाहनों में तोड़फोड़ करने के आरोप में संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को गांव बाबैल बुजुर्ग में एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर दलितों की भीड़ ने हाईवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने दो मिनट में जाम खोलने की चेतावनी के बाद भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया था, जिससे आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर मारपीट करते हुए पुलिस के दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि सोमवार रात 60 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ एसआई जितेंद्र कुमार भाटी की तरफ से आईपीसी की धारा 147, 148, 332, 353, 336, 341, 427 एवं 7-क्रिमनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया और मारपीट की, जिसमें एसआई नरेंद्र तोमर व चालक आशीष तोमर घायल हुए और दो वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उपद्रवियों को चिह्नित कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed