{"_id":"5aa96d4b4f1c1bc0078b543e","slug":"151521053003-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल व्यापारी से लूट का खुलासा न होने पर व्यापारियों में रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चावल व्यापारी से लूट का खुलासा न होने पर व्यापारियों में रोष
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चावल व्यापारी से लूट का खुलासा न होने पर व्यापारियों में रोष
देवबंद (सहारनपुर)। सांपला रोड पर करीब छह दिन पूर्व चावल व्यापारी से हुई लूट का खुलासा न होने पर व्यापारियों ने रोष जताया है। बुधवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने कोतवाल से मिलकर लूट का शीघ्र खुलासा करने की मांग की।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल ने कहा कि जहां प्रदेश सरकार व्यापारी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं पुलिस अपराधियों तक पहुंचने में लापरवाही बरत रही है। उन्होंने चेतावनी दी यदि पुलिस प्रशासन ने घटना का शीघ्र खुलासा न किया तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कोतवाल ने प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर सुभाष मित्तल, संजय कुमार, अजय बंसल, हरिकिशन मल्होत्रा, इलियास कुरैशी, इस्हाक बाले खां, संजीव अग्रवाल, आलोक सिंघल, जितेंद्र बंसल, अब्दुल्ला कुरैशी, निशांत मित्तल, मुकुल गुप्ता, अंकित जैन, अमित कंसल, संजय अग्रवाल, अनुज सिंघल आदि रहे।