फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर के माध्यम से किया जा रहा है पुरानी करंसी का मनीचेंजर कारोबार

सहारनपुर के माध्यम से किया जा रहा है पुरानी करंसी का मनीचेंजर कारोबार

Thu, 18 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के माध्यम से किया जा रहा है पुरानी करंसी का मनीचेंजर कारोबार
सहारनपुर। कानपुर में 80 करोड़ की पुरानी करेंसी के साथ सहारनपुर के दो लोगों के पकड़े जाने से सहारनपुर का नकली एवं पुरानी करेंसी कारोबार में शामिल होने का एक बार फिर खुलासा हो गया है। सहारनपुर में मार्च में उत्तराखंड के एक बैंक कर्मचारी के माध्यम से करेंसी बदलने के प्रयास में 38 लाख रुपये पकड़े गए थे।
विज्ञापन

सहारनपुर के माध्यम से पुरानी करेंसी एक्सचेंज का कारोबार अभी तक जारी है। इसका खुलासा कानपुर में 80 करोड़ रुपये के साथ पकड़े गए सहारनपुर के दो लोगों से हुआ है। नोटबंदी के दौरान ही सहारनपुर में पुराने नोटों के बदले नए नोटों को कमीशन बेस पर बदलने का कारोबार शुरू हो गया था। सबसे पहले कुतुबशेर पुलिस ने दो लोगों को चार लाख रुपये के साथ पकड़ा था। उन्होंने 30 प्रतिशत में नोट बदले जाने के कारोबार का खुलासा किया था। उनमें से एक आरोपी उत्तराखंड का रहने वाला था।
विज्ञापन

मार्च में नगर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को सार्वजनिक रूप से लड़ते हुए पकड़ा। मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई। दोनों के पास 38 लाख रुपये थे और उत्तराखंड का एक युवक उन्हें लेकर आया था। वह कोआपरेटिव बैंक के कर्मचारी पर अधिक कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए झगड़ा कर रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 38 लाख रुपये बरामद किए। देवबंद में पुलिस ने एक कार से लगभग 16 लाख रुपये की पुरानी करंसी बरामद की थी, जिसे एक्सचेंज के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर पुराने एवं नकली नोटों का हब बन चुका है। उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सीमाओं से जुड़ा होने के चलते यहां की सीमा पर नकली एवं पुराने नोटों की तस्करी जमकर हो रही है। खासकर उत्तराखंड की सीमा से सहारनपुर में ही चार बार पुरानी एवं नकली करंसी पकड़ी जा चुकी है।
कानपुर से तार जुड़ने पर पुलिस हैरान
सहारनपुर के लोगों का कानपुर में 80 करोड़ रुपये की पुरानी करंसी के साथ पकड़े जाने से पुलिस भी हैरान है। सहारनपुर के 2 लोगों के साथ वाराणसी एवं अमरावती के युवकों समेत 8 लोग पकड़े गए। सहारनपुर के लोगों से कानपुर तक आखिर तार कैसे पहुंच गए, इसे लेकर सहारनपुर पुलिस भी माथापच्ची में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है जो अभी भी पुरानी करंसी को नई करंसी में बदलने का काम करा रहा है। इसमें कुछ बैंकों के अधिकारियों के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।


मामले पर गंभीर है पुलिस: एसपी सिटी
नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि सहारनपुर के लोगों का मनीचेंजर रैकेट में शामिल होना गंभीर मामला है। पुलिस सहारनपुर में इस प्रकार की गतिविधियों पर लगातार नजर लगाए हुए है। सीमा पर चौकसी बढ़ाई जाएगी।

ये हैं पकड़े गए आरोपी
संत कुमार, संजय कुमार- वाराणसी
अनिल- अमरावती, महाराष्ट्र
विजय प्रकाश, ओमप्रकाश- सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed