{"_id":"59a9afee4f1c1bec278b4d61","slug":"151504292846-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र की लेबर कॉलोनी निवासी इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय परिवार के सभी लोग म्हाड़ी पर पूजन के लिए गए हुए थे। छात्रा की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस छात्रा की मौत को लेकर लेकर संदेह जता रही है।
मोहल्ला लेबर कॉलोनी निवासी रमेशचंद की 16 वर्षीय पुत्री मुस्कान उर्फ गुड़िया गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। शुक्रवार को परिजनों के म्हाड़ी पूजन के लिए जाने के कारण वह स्कूल नहीं गई थी। उसके परिवार के सभी लोग म्हाड़ी पूजन के लिए चले गए। घर में मुस्कान और उसकी मां रीना ही रह गईं थी। बताया जा रहा है कि मुस्कान की मां कुछ काम के लिए घर से बाहर चली गई। उसी दौरान मुस्कान ने छत पर लगे पाइप पर अपने दुपट्टे से ही फंदा बना लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मां घर लौटी तो मुस्कान को फांसी के फंदे पर झूलते हुए देेख चीख उठी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुस्कान के शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, लेकिन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस को मुस्कान की मौत को लेकर संदेह बना हुआ है। पुलिस को आशंका है कि कहीं हत्या कर शव को तो नहीं लटकाया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि मौत के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई है।