फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से लापता हुआ देवबंद का कपड़ा व्यापारी

शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से लापता हुआ देवबंद का कपड़ा व्यापारी

Sun, 13 Aug 2017 01:20 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से लापता हुआ देवबंद का कपड़ा व्यापारी
देवबंद(सहारनपुर)। कश्मीर से कपड़ा बेचकर घर लौट रहा कपड़ा व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से लापता हो गया। गायब होने से पहले उसने घर फोन कर जानकारी दी थी कि उसे किसी ने नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसके बाद से उसका फोन भी बंद है और वह ट्रेन में भी नहीं मिला।
विज्ञापन

मोहल्ला खानकाह निवासी शमशाद कुरैशी (35) कश्मीर में कपड़ा बेचने का काम करता है। 10 अगस्त को वह देवबंद आने के लिए जम्मू स्टेशन से शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ था। शमशाद के मोहल्ला बेरुन कोटला निवासी साले नासिर कुरैशी के मुताबिक ट्रेन में सवार होने के एक घंटा बाद उसने घरवालों को फोन कर बताया था कि किसी व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और वह बेहोशी की हालत में है। कुछ देर बाद जब शमशाद को वापस फोन किया गया तो उसका मोबाइल बंद मिला। नासिर ने बताया कि अगले दिन सुबह के समय जब वह उसे लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो शमशाद ट्रेन में नहीं मिला। पूरी ट्रेन में उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं लगा। नासिर ने जीआरपी को शमशाद के लापता होने की तहरीर देते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed