{"_id":"5b941cdd867a557ece01d7bd","slug":"141536433373-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन पर तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन पर तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज
बेहट। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के लगातार मामले सामने आने पर शुक्रवार रात पुलिस ने तीन ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों को जसमौर चौराहे पर पकड़ लिया। चालक अपने वाहनों को छोड़कर भाग निकले। बता दें कि बेहट और मिर्जापुर क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग जारी है। ये वाहन थाना मिर्जापुर की हथनीकुंड पुलिस चौकी से होकर यूपी में प्रवेश करते है। इसके बाद खनिज से भरे ओवरलोड वाहन वाया मिर्जापुर होते हुए बेहट क्षेत्र से गुजरते है।
बता दें कि हथनीकुंड पुलिस चौकी के बाद मिर्जापुर थाना पड़ता है, जब यह वाहन सुंदरपुर रोड से होते हुए जसमोर चौराहे पर निकलते है तो यहां पुलिसकर्मियों की एक पिकेट तैनात रहती है। इसके अलावा धौलाकुआं पर भी पुलिस की पेट्रोलिंग होती है। इसके अलावा यूपी 100 की गाड़ियां भी सड़कों पर मौजूद रहती हैं। इनके बावजूद पुलिस के संरक्षण में अवैध खनन और ओवरलोडिंग हो रही है। मीडिया में यह मुद्दा उठने के बाद शुक्रवार आधी रात बेहट कोतवाली पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने जसमोर चौराहे से अवैध खनिज लेकर जा रहे तीन ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने बताया कि इन वाहनों के चालक मौके से भाग निकले। उधर, चर्चा रही कि पुलिस ने चालकों को रात में ही खुद छोड़ दिया था।