फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छात्राओं से छेड़छाड़ पर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में पांच घायल

छात्राओं से छेड़छाड़ पर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में पांच घायल

Sun, 02 Sep 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ पर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में पांच घायल
छात्राओं से छेड़छाड़ पर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में पांच घायल
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर रामपुर मनिहारान में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से पथराव, लाठी, डंडे एवं सरिया चले। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने थाने पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने थाने के सामने सड़क पर लेटकर रास्ता जाम कर दिया और रोडवेज को रोक कर पथराव का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने लाठी फटकार कर हाईवे से जाम हटवाया। समर्थन में आए भीम आर्मी के कार्यकर्ता की दूसरे पक्ष के लोगों ने पिटाई कर दी। तनातनी के बीच पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
शनिवार को रामपुर मनिहारान के एक गांव की छात्राओं के साथ स्कूल जाते समय बाईपास रोड गोगा म्हाड़ी के पास सुबह लगभग आठ बजे कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। यह शिकायत मिलने पर छात्राओं के गांव से लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छेड़छाड़ कर रहे युवकों को घेर लिया। इसी दौरान छेड़छाड़ करने वाले युवकों के समर्थन में लोग आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से पथराव, लाठी, डंडे और सरिए चले। जिसमें शुभम पुत्र पंकज गांव नौरंगपुर एवं सूरत सहगल पुत्र महेंद्र रामपुर के सिर फट गए। वहीं दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना जैसे ही घायल के परिजनों एवं गांव के लोगों को लगी, लोगों की भीड़ रामपुर मनिहारान थाने पर पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि महिलाएं घटना के विरोध में एवं मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हाईवे पर ही लेट गईं तथा सड़क जाम पर जाम लगा दिया। इसी दौरान रोडवेज की एक बस वहां पहुंची। आरोप है कि महिलाओं ने रोडवेज की बस पर पथराव का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सड़क पर लेटी महिलाओं को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। इधर, भीम आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष रोहित राज गौतम भी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बेकसूर युवकों को हिरासत में ले रखा है। भीम आर्मी के कार्यकर्ता पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा किए जाने की जानकारी होते ही दूसरे पक्ष के दर्जनों युवक लाठी, डंडे को लेकर थाने पर पहुंच गए और उन्होंने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को घेर लिया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों ने भीम आर्मी के कार्यकर्ता सोनू के साथ मारपीट की। जिससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। थाने में भीम आर्मी कार्यकर्ता पर हमले की सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए और सोनू को युवकों के चंगुल से बचाया तथा उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया, जबकि घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गए। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने लोगों को समझा बुझा कर एवं कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए नानौता, बड़गांव थाने की पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
भीम आर्मी ने की हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हमले के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की। कमल वालिया का कहना है कि जिस प्रकार से दूसरे पक्ष के युवाओं ने थाने पर आकर दलित पक्ष पर हमला किया है एक गंभीर घटना है।
----------------
आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जाएगी। आरोपी किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएगें। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

--------------
दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर
दलित पक्ष के सूरज सहगल की तहरीर पर प्रशांत, सागर, शुभम निवासी ग्राम नौरंगपुर एवं 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा सोनू पर किए गए हमले की घटना में सोनू ने थाने पर तहरीर दी है जिसमें कहा गया है कि डेढ़ दर्जन से अधिक युवकों ने जाति सूचक शब्द कहते हुए उस पर हमला कर दिया है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से छात्राओं ने चार नामजद संदीप, सूरज, कुलकर्णी और मोनू, जबकि 10 पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed