{"_id":"5b4506a84f1c1bc1248b5a0a","slug":"141531250344-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थों की जांच में आई पंजाब की सीआईए टीम ने खंगाला होटलों का रिकार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीले पदार्थों की जांच में आई पंजाब की सीआईए टीम ने खंगाला होटलों का रिकार्ड
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी में छापामारी करने सहारनपुर पहुंची टीम ने दूसरे दिन शहर के होटलों का रिकार्ड खंगाला। पंजाब से सहारनपुर आकर होटलों में ठहरने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली। पुलिस को संदेह है कि इनमें से कुछ लोग नशीले पदार्थों की तस्करी के कारोबार में लिप्त हैं।
पंजाब से सहारनपुर पहुंची पुलिस ने दूसरे दिन सहारनपुर के होटलों के रिकार्ड खंगाले। शहर के लगभग एक दर्जन होटलों में जाकर वहां पंजाब के विभिन्न इलाकों से आकर ठहरने वाले लोगों के बारे में जानकारी की। विशेषकर रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास के होटलों में जाकर उनके एंट्री रजिस्टर चेक किए। होटलों में पंजाब से आकर रुकने वाले लोगों के जितने भी नाम पते दर्ज थे, पुलिस ने उनकी सूची तैयार की। जिला नाभा के डीएसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस इन लोगों के बारे में जानकारी करने का प्रयास करेगी। उनके सहारनपुर आने के उद्देश्य एवं कारोबार के बारे में भी पता लगाया जाएगा। पुलिस को संदेह है कि सहारनपुर आने वाले कुछ लोग नशीले पदार्थों की तस्करी के कारोबार में संलिप्त हैं। पंजाब से आई टीम ने सोमवार को कई मेडिकल स्टोरों एवं एक मकान से छापा मारकर लाखों रुपये की प्रतिबंधित नशीली दवाइयां एवं इंजेक्शन बरामद किए थे। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद वली एवं सुहेल को गिरफ्तार किया गया था।